फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धूमधाम से मना खालसा पंथ का साजना पर्व

धूमधाम से मना खालसा पंथ का साजना पर्व

Sat, 14 Apr 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 14 Apr 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मना खालसा पंथ का साजना पर्व
साजना पर्व पर गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। - फोटो : Amar Ujala
खालसा पंथ का साजना पर्व (बैसाखी) शनिवार को मोहद्दीपुर स्थित श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से देर शाम तक कथा-कीर्तन के दीवान सजे रहे और गुरु के लंगर का वितरण होता रहा। पर्व पर गुरुद्वारे में हर वर्ग के लोगों का भारी जमावड़ा रहा। दूरदराज से आए नानक नाम लेवा श्रद्धालुओं ने गुरु को शीश नवाया और सत्संग, सेवा में लीन होकर पर्व की खुशियां बांटीं।
विज्ञापन


खालसा साजना पर्व के लिए गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह तीन दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। फिर कीर्तन व जयकारों के साथ निशान साहिब के वस्त्र बदलने की सेवा की गई। इसके बाद हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह और रसपाल सिंह के जत्थे ने कीर्तन प्रस्तुत किया। विशेष आकर्षण का केंद्र पंजाब से आए मुस्लिम सूफी संत गुलाम हैदर कादरी रहे। उन्होंने खालसा पंथ की महान गाथा पर व्याख्यान दिया। कहा कि खालसा का अर्थ है शुद्ध, यानि ऐसा मनुष्य जो मन, वचन, कर्म से बिल्कुल पवित्र हो, जिसके जीवन दर्शन में परमात्मा की झलक मिले।
विज्ञापन


सूफी संत के बाद दिल्ली से आए प्रसिद्ध रागी भाई गुरदयाल सिंह के जत्थे ने कीर्तन प्रस्तुत किया। दोपहर तीन बजे संगत में लंगर वितरित किया गया। शाम सात से 9:30 बजे तक पुन: सत्संग और लंगर का आयोजन हुआ। अंत में पूर्वांचल के पहले सिख फिल्म प्रोड्यूसर बने मनप्रीत सिंह उप्पल रिंकू को पारंपरिक सिरोपा भेंटकर उनका सम्मान किया गया। संचालन जगनैन सिंह नीटू और आभार ज्ञापन अध्यक्ष जसपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षक निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह कोहली, महामंत्री कुलदीप सिंह अरोरा, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, तेजपाल सिंह, हरप्रीत साहनी, रसपाल सिंह, सतपाल सिंह कोहली, चरनप्रीत सिंह मोंटू, मैनेजर रजिंदर सिंह, गगन सहगल, त्रिलोचन सिंह, इकबाल सिंह, मनमोहन सिंह लाडे, जोगेंद्र सिंह, दौलत राम, शमशेर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने नवाए शीश
गुरुपर्व में सांसद प्रवीण निषाद, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, डॉ. केपी शर्मा, शहरे काजी मुफ्ती मौलाना वलीउल्लाह, डॉ. विनय पांडेय, पार्षद छटी लाल उर्फ बबलू गुप्ता ने गुरु के सामने शीश नवाए।


नेत्रदान का लिया संकल्प
साजना पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा जटाशंकर से संचालित श्री गुरुनानक देव निशुल्क रक्तदान सेवा सोसाइटी ने संगत में पहुंचे लोगों को नेत्रदान का संकल्प दिलाया। महामंत्री कुलदीप सिंह अरोरा, राज अरोरा, जसपाल सिंह, चरनपरीत सिंह मोंटू, गगन सहगल, तेजपाल सिंह, जतिंदर सिंह कोहली, रवींद्र सिंह कोहली, डॉ. मेहता ने मरणोपरांत आंखें दान करने के लिए अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed