फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आईटीएम गीडा दीक्षांत समारोह

डिग्री और मेडल पाकर सपनों को मिली उड़ान

Sun, 25 Feb 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 25 Feb 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
आईटीएम गीडा दीक्षांत समारोह
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने टॉपर्स को डिग्री प्रदान की। - फोटो : Amar Ujala
द इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) के दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल पाकर मेधावियों के सपनों को नई उड़ान मिल गई। मेधावियों के खिले चेहरे उनकी खुशी बयां करने के लिए काफी थे। भारतीय परिधान पहने टॉपर्स ने दोस्तों और परिवार के साथ सेल्फी ली, फिर अलविदा आईटीएम कहकर जिंदगी के दूसरे पड़ाव की तरफ बढ़े।
विज्ञापन

सभी ने एक स्वर में कहा कि वो यहां गुजारे पल को मिस करेंगे। वादा किया कि नौकरी के साथ समाज सेवा में भी अपना योगदान करेंगे।

मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि पढ़ाई के बाद रोजगार हर युवा का सपना होता है। भारत सरकार शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए बढ़िया अवसर मुहैया करा रही है। युवा आइडिया लाएं, सरकार की कोशिश होगी कि नई सोच को हर तबके तक पहुंचाई जाए। बजट में सरकार ने इस बार एक हजार इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को शोध में बेहतर मंच देने की तैयारी की है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन होगा और उनके शोध का खर्च विदेशों तक सरकार उठाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर कृष्णा एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संस्थान की निदेशक डॉ. किरन पांडेय ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में कृष्णा एजूकेशन सोसायटी के सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, अनुज अग्रवाल, रजिस्ट्रार एसके पांडेय, प्रो. आरपी मणि, डॉ. केएन मिश्र, डॉ. ओएस मौर्या, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिले मेडल
गोल्ड मेडल हासिल करने वालों में एमबीए के अंकुर पांडेय, बीफार्मा की रचना, बी-टेक की चार ब्रांचों में शिवानी सूर्यवंशी, कीर्ति चौरसिया, नेहा सिंह और प्रियांशु दुबे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed