फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बरपार में हाथोंहाथ ली गई जागृति यात्रा

बरपार में हाथोंहाथ ली गई जागृति यात्रा

Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बरपार में हाथोंहाथ ली गई जागृति यात्रा
मृगांक पांडेय
विज्ञापन

देवरिया। ‘उद्यम करो, आगे बढ़ो’ का नारा लेकर विभिन्न प्रांतों के कई शहरों में घूमते हुए देवरिया पहुंची जागृति
रेल यात्रा को शहर और बरपार गांव के लोगों ने हाथोंहाथ लिया। बुधवार सुबह विशेष ट्रेन के देवरिया स्टेशन पहुंचते ही ढोल की थाप और नगाड़ों की ऐसी गूंज उठी कि ट्रेन से बाहर आए कई युवक-युवतियां प्लेटफॉर्म पर ही थिरकने लगे। इसके बाद विशेष बसों से ये रेलयात्री बरपार पहुंचे। देखते ही देखते गांव का नजारा बदल गया। पिछले नौ साल से इन्हीं दिनों प्रतिवर्ष जागृति यात्रा के निरंतर आने से जहां स्थानीय लोगों को युवाओं के मकसद और क्रियाकलापों का पहले से अंदाजा था। नतीजे में खास मेहमानों से मिलने देवरिया ही नहीं पूर्वांचल के कई जिलों के लोग बरपार में मौजूद थे। उद्यम बढ़ाने के मकसद पर आधारित इस खास यात्रा की 10वीं वर्षगांठ पर ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर की भूमिका में है। दसवें साल का कमाल था कि गांव में मौजूद हर शख्स ने यात्रियों को मेहमानों की तरह लिया। हर दफा की यात्रा में मुसाफिर भले बदल जाते हैं लेकिन देवरिया और बरपार के लोग इस आयोजन के महत्व को समझते हुए दूरदराज से आए हर यात्री को अपनापन देते नजर आए।

यही वजह रहा कि यात्रा में शामिल नए युवा हों या पिछले कई साल से इस सफर का अनुभव लेने वाले, गांव और वहां के परिवेश में बिना देरी घुल मिल गए। युवक-युवतियों ने टोलियों में निकल कर गांव के अलग-अलग हिस्से का जायजा लिया। न बोली आड़े आई, न पहनावा या शहरी-ग्रामीण का फर्क। गांव की महिलाओं और बच्चों से संपर्क करके युुवाओं की टीमें उनके जीवन की चुनौतियां समझती रहीं और सफाई, शिक्षा और पास मौजूद हुनर व संसाधन से स्वरोजगार के प्रेरित करती रहीं। इसके बाद अशोक इंटर कॉलेज परिसर में समारोह के बीच जागृति सेवा संस्थान की संस्थापक शशि मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष शशांक मणि त्रिपाठी ने यात्रा का मकसद बताया, जबकि यात्रियों में शामिल युवाओं ने इस परिवेश की समस्याओं और चुनौतियों पर मंथन करके सुधार के तरीके और घर अथवा गांव में ही उद्यम बढ़ाने के रास्ते सुझाए। बरपार में ही रात्रि विश्राम करके जागृति यात्रा में शामिल युवाओं की टीम बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली का रुख करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed