{"_id":"5a46467c4f1c1bcd6d8b6cb7","slug":"31514555004-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप ने दी राहत, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप ने दी राहत, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 29 Dec 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
धूप निकलने पर पार्क में जुटे लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर से ठंड की मार झेल रहे लोगों को शुक्रवार को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। हालांकि सुबह और शाम के वक्त गलन बढ़ी और कोहरा भी छाया रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 30 दिसंबर के बाद मौसम में काफी बदलाव होगा तापमान में और गिरावट आएगी।
शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। हालांकि सुबह 10 बजे कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। दिन का तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में करीब चार डिग्री बढ़कर 18 डिग्री पहुंच गया। मौसम सुहाना होने की वजह से शहर के पार्क भी गुलजार नजर आए। इंदिरा बाल बिहार, रेल म्यूजियम समेत शहर के अन्य पार्कों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम होते-होते तापमान में फिर से गिरावट होने लगी और गलन बढ़ गई।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी कम होने और पांच किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम की ओर से हवा चलने से कोहरे से थोड़ी राहत मिली, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं 30 दिसंबर के बाद मौसम में और ज्यादा बदलाव आएगा। दरअसल, 30 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में सर्दी के तेवर और तल्ख होंगे।