फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूपी केसरी में गोरखपुर का दबदबा

यूपी केसरी में गोरखपुर का दबदबा

Mon, 04 Dec 2017 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 04 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
यूपी केसरी में गोरखपुर का दबदबा
यूपी केसरी को सीएम ने पुरस्कृत किया। - फोटो : Amar Ujala
यूपी केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर के पहलवानों का दबदबा रहा। अलग-अलग भारवर्ग में हुई प्रतियोगिता में जिले के चार पहलवानों ने यूपी केसरी का खिताब जीता। प्रदेश में चुने गए छह यूपी केसरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडल पहनाया और 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। उपविजेताओं को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। समारोह में खेल मंत्री चेतन चौहान ने भी पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


जिला कुश्ती संघ के बैनर तले आयोजित इस दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। खजनी के ग्राम चतुर बंदुआरी स्थित ज्ञान सिंह व्यायामशाला में पहलवानों के बीच मुकाबला देरशाम तक चला। इसके बाद विभिन्न भार वर्ग में छह शीर्षस्थ पहलवानों को यूपी केसरी का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता में यूपी के अलग-अलग शहरों से करीब 150 पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


किस भार वर्ग में किस पहलवान ने मारी बाजी
48 किलोग्राम में मेरठ छात्रावास के अंगद ने गोरखपुर रीजनल स्टेडियम के पहलवान बलराम को हराया
57 किलोग्राम में गोरखपुर स्टेडियम के सुरेंद्र ने वाराणसी स्टेडियम के जनार्दन को पटखनी दी
65 किलोग्राम में गोरखपुर रेलवे के सुभाष ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के ही जितेंद्र को हराया
74 किलोग्राम में गोरखपुर रेलवे के रमाशंकर ने गोरखपुर धर्मवीर को शिकस्त दी
86 किलोग्राम में गोरखपुर रेलवे के अमरनाथ ने गोरखपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल के मुलायम सिंह यादव को हराया
86 प्लस किलोग्राम में डीरेका, वाराणसी के किशन यादव ने कृष्णानगर गोरखपुर के पहलवान आशुतोष त्रिपाठी को मात दी


चतुर बंदु़आरी में शीघ्र मैट पर होगी प्रैक्टिस
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्राम चतुर बंदुआरी स्थित ज्ञान सिंह व्यायामशाला में मिट्टी के साथ ही पहलवानों की प्रैक्टिस के लिए शीघ्र मैट देने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैट से पहलवान आगे बढ़ेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed