फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अर्चना की छठ पूजा से हर कोई हैरान

अर्चना की छठ पूजा से हर कोई हैरान

Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
अर्चना की छठ पूजा से हर कोई हैरान
पति और बेटे के साथ अर्चना (फाइल फोटो)। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। मासूम बेटे और पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद अर्चना यादव की छठ पूजा से हर कोई हैरान है। परिवार की समृद्धि और पुत्र की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला यह व्रत अर्चना क्यों कर रही है, बंदियों और जेलकर्मियों में इसी बात की चर्चा है।
विज्ञापन


यूं तो मंडलीय कारागार में बंद 10 महिलाएं सूर्य षष्ठी व्रत की तैयारियां में जुटी हैं। इन सभी ने छठ पूजा के लिए जेल प्रशासन से अनुमति मांगी है। जेल प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति भी दे दी है। इनमें बशारतपुर की अर्चना यादव भी हैं। अर्चना पति ओमप्रकाश और मासूम बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। महिला बैरक में रहने वाली कुछ महिलाओं को देखकर उसने छठ पूजा की इच्छा जताई। सूर्य उपासना के लिए जेल में गड्ढा खोदा गया है। इसमें पानी भरने का काम बाकी है। गड्ढों के पास बेदी भी बनाई गई है। जेलर रामकुबेर का कहना है कि जेल में महिलाएं छठ पूजा करेंगी। नियमानुसार जो सुविधाएं उन्हें दी जा सकती हैं, वह उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


जेल में ये कर रही हैं व्रत
अर्चना, आशा (पत्नी राजाराम), सिरजावती, सपना, सुनीता, नीतू, तारा, कौशल्या, आशा (पत्नी राम सिंहासन), राजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed