{"_id":"59d68f8b4f1c1b6f548b5e8d","slug":"31507233675-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं के सैंपल में घालमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं के सैंपल में घालमेल
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
ड्रग इंस्पेक्टर की जांच में दो दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। वहीं सात दवाएं मिस ब्रांडेड मिली हैं। विभाग ने दुकानदार और कंपनी को नोटिस जारी किया है साथ ही कंपनियों को इन दवाओं को बाजार से वापस लेने का आदेश दिया है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने कुछ समय पहले भालोटिया मार्केट स्थित इंदु फार्मा से आंख के मलहम क्लोरोसोल का सैंपल लिया था। जांच में सैंपल फेल हो गया है। औषधि विभाग ने इंदु फार्मा और निर्माता इस्टर हेल्थ केयर हरिद्वार को नोटिस जारी किया। उधर इस्टर हेल्थ केयर ने सैंपल की जांच केंद्रीय प्रयोगशाला कोलकाता से कराने की मांग की है। इसकी अनुमति मिल गई है। यदि कोलकाता की लैब की जांच में सैंपल फेल हो जाएगा तो कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं टीपी नगर स्थित जालान मेडिकल एजेंसी से ली गई एंटिबायोटिक दवा ओफ्लान का सैंपल भी फेल हो गया है। जेबी रेमिडीज प्राइवेट लिमिटेड रुड़की हरिद्वार ने इस दवा का निर्माण किया है।
कोट
दो दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। दुकानदारों के साथ कंपनियों को भी नोटिस जारी किया गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी। : संदीप कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर