फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज से आनलाइन रजिस्ट्री, तालाबंदी करेंगे वकील

आज से आनलाइन रजिस्ट्री, तालाबंदी करेंगे वकील

Tue, 03 Oct 2017 12:44 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
आज से आनलाइन रजिस्ट्री, तालाबंदी करेंगे वकील

विज्ञापन
गोरखपुर। दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं के विरोध के बीच मंगलवार से जिले में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। एआईजी स्टांप रामशंकर सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई हैं। विभाग की वेबसाइट पर विशेष प्रोफार्मा और सर्किल रेट अपलोड कर दिया गया है। लोगों की सहूलियत के लिए अभी कुछ पुरानी प्रक्रियाओं के तहत ही रजिस्ट्री की जाएगी। धीरे-धीरे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से लागू हो जाएगी। संपत्ति का बैनामा कराने के लिए अब लोगों को पहले डीड (दस्तावेज) तैयार करानी होगी। उसके बाद विभाग की वेबसाइट पर संबंधित प्रोफार्मा भरना होगा। उसकी एक कॉपी, डीड के साथ रजिस्ट्री दफ्तर आना होगा, जहां निर्धारित फीस और स्टांप जमा कर रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।

उधर, सभी तहसीलों में तालाबंदी कर चुके दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं ने मंगलवार को शहर के दोनों रजिस्ट्री दफ्तरों में तालाबंदी करने का एलान किया है। ऑनलाइन रजिस्ट्री की घोषणा होने के बाद से ही दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं को अपनी आय प्रभावित होने का भय सताने लगा है, जबकि वहीं एआईजी स्टांप का कहना है कि अधिवक्ता बेवजह परेशान हैं। ऑनलाइन बैनामे के लिए भी पूर्व की ही तरह डीड तैयार करनी होगी। ऐसे में उनका हित कहीं भी प्रभावित नहीं होगा। तीन अक्टूबर से गोरखपुर के साथ ही सूबे के सात और जिलों बाराबंकी, गाजियाबाद, जौनपुर, वाराणसी, मथुरा, बहराइच और बरेली जिले में भी ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed