फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस फायरिंग में तीन लोग घायल

पुलिस फायरिंग में तीन लोग घायल

Sat, 09 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस फायरिंग में तीन लोग घायल
कुशीनगर। जिले की सीमा से सटे बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र के गांव घुसरी के बरवां बेरा टोला में शुक्रवार को मंदिर की जमीन पर गुमटी रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को कुशीनगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण जिले के थाना धनहां के घुसरी बरवां बेरा टोला में मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर शुक्रवार तथा सोमवार को बाजार लगता है। बृहस्पतिवार की रात गांव के मुखिया के सहयोग से तीन लोगों ने उस जमीन पर अपनी गुमटी रख दी। शुक्रवार की सुबह जब लोगों की नजर मंदिर की जमीन पर रखी गुमटियों पर पड़ी तो वे इसका विरोध करने लगे। मामला बिगड़ गया और कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। शुक्रवार को बाजार लगने की वजह से भीड़ अधिक थी। स्थिति बिगड़ते देख मुखिया ने पुलिस के सहयोग से शाम करीब पांच बजे बाजार बंद कराने का प्रयास शुरू किया। इससे लोग और भड़क गए। ग्रामीणों और पुलिस के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो लोगों ने भी जवाबी कार्रवाई कर दी। भीड़ बढ़ते देख पुलिस कर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में बरवा गांव के ही रामाधार, व्यास तथा राधा निषाद को गोली लग गई। फायरिंग के कारण वहां भगदड़ मच गई। गांव के लोग तीनों घायलों को कुशीनगर के संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। उधर फायरिंग के बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भेजी गई। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने इनकी हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed