फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाढ़ पीड़ितों की मदद को ‘उमड़े’ शहर के लोग

बाढ़ पीड़ितों की मदद को ‘उमड़े’ शहर के लोग

Mon, 21 Aug 2017 02:24 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की मदद को ‘उमड़े’ शहर के लोग

विज्ञापन
गोरखपुर। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शहर के लोग उमड़ पड़े हैं। विभिन्न संगठनों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में खुद ही या फिर जिला प्रशासन की मदद से राहत सामग्री पहुंचानी शुरू कर दी है।
रविवार को चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने गोरखनाथ स्थित कार्यालय में राहत सामग्री इकट्ठा की। 18 से 20 अगस्त तक चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने 12 हजार पैकेट तैयार कर डीएम की ओर से निर्धारित स्थानों पर भेजा गया। उपाध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि हर पैकेट में 10 पूड़ी, चने की सब्जी, चूड़ा, बिस्किट और एक लीटर पानी का बोतल दिया जा रहा है। इस दौरान संजय चौधरी, आरएन सिंह, दीपक करीवाल, विष्णु अजीत सरिया, एम. रहमान, संजय चौधरी आदि मौजूद थे। दवा विक्रेता समिति ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे और महामंत्री आलोक चौरसिया ने कहा समिति 10 दिनों तक 500-500 लंच पैकेट उपलब्ध कराएगी। सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में यह राहत सामग्री दी जाएगी। बैठक में राजेश तुलस्यान, अनुराग अग्रवाल, नरसिंह पांडेय, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद थे। कांग्रेसी नेता राणा राहुल सिंह ने भी मानीराम के बालापार में राहत सामग्री बांटी। थोक वस्त्र व्यवसायी वेलफेयर सोसाइटी ने भी राहत सामग्री बांटी। वहीं राजेंद्रनगर क्षेत्र के मनी यादव, अंशु श्रीवास्तव, राजेश यादव, चित्रांश श्रीवास्तव, विशाल सोनकर, देवेंद्र प्रताप, नौशाद आलम आदि ने भी बांटी। इस्माइलपुर के लालु कुमार गुप्ता, अरुण कसेरा, सुमित गुप्ता ने मानीराम के जगतबेला में राहत सामग्री का वितरण किया। ब्लॉसम स्कूल की ओर से भी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक समेत अन्य लोग मौजूद थे। संयुक्त व्यापार मंडल की अध्यक्षता में सीताराम जायसवाल की ओर से दो हजार पैकेट बाढ़ पीड़ितों को दिया गया। इस दौरान उमेश चंद मद्धेशिया, सत्य प्रकाश मुन्ना, गोपाल जायसवाल, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद थे। मोमिन अंसार सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. शाहिद अंसारी के नेतृत्व में मानीराम में खाद्य सामग्री और पेयजल दिया गया। इस मौके पर फिरोज आलम, इम्तियाज अहमद, इकराम व अल्ताफ आदि उपस्थित रहे। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने पथरा, झड़वा, कठउर, खिरवनिया, बड़गो, लहसड़ी, गौरबरसायी, तरकुलानी, रेगुलेटर, सनहा, कैंपियरगंज, करमहा, पिपिंग, मानीराम, जंगल कौड़िया आदि क्षेत्रों प्रभावितों को दवा, चना, लावा आदि सामान उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्ड देंगे
गोरखपुर। पंडित राम कुमार जनकल्याण सेवा समिति की ओर से बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए इलाज के लिए रोजाना नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने कहा कि 21 अगस्त शाम साढ़े छह बजे से लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed