फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्वांचल में कबड्डी के विकास पर हुई चर्चा

पूर्वांचल में कबड्डी के विकास पर हुई चर्चा

Sun, 23 Jul 2017 08:06 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में कबड्डी के विकास पर हुई चर्चा

विज्ञापन
गोरखपुर। कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ ने शहर के अलावा गांव की प्रतिभाओं को भी तलाशने की योजना तैयार की है। इसके तहत यूनिवर्सिटी, कॉलेज के अलावा गांवों के प्रतिभावान खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाएगी और उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में इसकी योजना बनाई गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही ने कहा कि कबड्डी के प्रचार के लिए शहर एवं देहात के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी से संपर्क साधकर बेहतर खिलाड़ियों की सूची तैयारी की जाएगी। साथ ही उन्हें प्रैक्टिस देकर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। इस दौरान महिला और पुरुष सभी वर्ग में सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता के आयोजन पर भी सहमति बनी। कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अगली राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के गोरखपुर में आयोजन के लिए जल्द ही कबड्डी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेगा। बैठक में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष मो. युसूफ, प्रभात पांडेय, महातम सिंह, शिवानंद सिंह, राघवेंद्र सिंह, माया राय, सुरेश सिंह, सीजी शुक्ला, सुशील कुमार यादव, आरपी यादव, संजय पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed