फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   उत्साह के साथ बूथ पर पहुंचे युवा

उत्साह के साथ बूथ पर पहुंचे युवा

Mon, 10 Jul 2017 12:29 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
उत्साह के साथ बूथ पर पहुंचे युवा
महराजगंज जिले में 18 से 21 वर्ष तक के युवाओं को वोटर बनने के लिए विशेष मौका मिला। रविवार को जिले मेें विभिन्न स्थानों पर बने बूथों पर उत्साह के युवा पहुंचे और मतदाता बनने के लिए आवेदन फार्म जमा किए। चार हजार आठ सौ बावन युवाओं ने वोटर बनने के लिए अवदेन किया। बूथो की मानिटरिंग के लिए तहसीलदार को तैनात किया गया।
विज्ञापन

नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बने बूथ पर बीएलओ मौजूद रहे। यहां युवाओं ने वोटर बनने का आवेदन फार्म भरकर औपचारिकताएं पूरी कीं। सदर विधान सभा में 357 बूथ पर बीएलओ तैनात रहे। साथ 33 सुपरवाइजर भी कार्य में जुटे रहे। सदर में 940 और पनियरा में 960 नये वोटर बनने के लिए आवेदन आए।
विज्ञापन

फरेन्दा प्रतिनिधि के अनुसार फरेन्दा विधान सभा में 327 बूथों पर बीएलओ और 31 सुरवाइजर तैनात किए गए। यहां 721 नए वोटर बनने के लिए आवेदन किए। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा विधान सभा मे नये मतदाता बनाने के लिये रविवार को बूथों पर कैंप लगाए गए। तहसीलदार नरेश चंद ने बताया कि 369 बूथों पर इतने ही वी.एल.ओ. तथा 37 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई। इस दौरान 18 वर्ष से 21 वर्ष तक के 1577 युवाओं ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया। 535 मृतक मतदाताओं के संबंध में सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुुसार विधान सभा क्षेत्र में 337 बीएलओ बूथ पर तैनात रहे। 654 नए वोटर बनने के लिए आवेदन हुए। विधान सभा क्षेत्र के तमाम बूथो पर तहसीलदार ने भ्रमण कर बीएलओ के कार्य का जायजा लिया।

एडीएम आरपी कश्यप ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। 23 जुलाई को एक बार विशेष अभियान चलेगा। बीएलओ बूथ पर उपस्थित रह कर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed