{"_id":"594fd4f24f1c1b3b6f8b4a0d","slug":"31498404082-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर जल मरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर जल मरा युवक
Updated Sun, 25 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बख्तियार मोहल्ले में फेरी का काम करने वाले जियाउल हक (38) की संदिग्ध हाल में घर में अर्द्धजली लाश मिली है। घटना के समय वह घर में अकेला था। धुआं निकलता देख पड़ोसी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर के दरवाजे पर बाहर से ताला बंद होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलकर मरने की पुष्टि हुई है।
जियाउल हक घर में ही सब्जी मसाला पैक कर फेरी लगाकर उसे बेचते थे। उनकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए, जिनकी उम्र छह और चार साल है। करीब तीन साल पहले उनका ससुरालवालों से किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद से ही वह ससुराल नहीं जाते थे और न ही पत्नी-बच्चों को जाने देते थे, मगर एक साल पहले ससुर की मौत के बाद पत्नी का आना-जाना शुरू हो गया। 10 दिन पहले पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद से ही वह परेशान थे। शनिवार रात आठ बजे के करीब उन्हें लोगोें ने मोहल्ले में टहलते देखा था। रात साढ़े नौ बजे के करीब उनके घर से लोगों ने धुआं निकलता देखा, जिसके बाद पड़ोसी ने बाहर रहकर कमाई करने वाले उनके भाई को सूचना दी। भाई के कहने के बाद पड़ोसी दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए तो जियाउल की जलकर मौत हो चुकी थी। घर के दरवाजे में बाहर से ताला बंद होने और चीख पुकार न होने से लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम में जलने से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार वाले भी घर में आग से जलकर मौत होने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
- विनय सिंह, एसपी सिटी