{"_id":"59419f854f1c1b83118b472b","slug":"31497472901-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो: जांचा अतिक्रमण, आज से वीडियोग्राफी सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो: जांचा अतिक्रमण, आज से वीडियोग्राफी सर्वे
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में मेट्रो के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने वाली कंपनी राइट्स ने सर्वे में तेजी के लिए कई टीमें उतार दी हैं। कुछ टीमें सड़क पर यातायात का दबाव जांच रही हैं तो कुछ घर-घर दस्तक देकर प्रस्तावित यात्रियों के आंकड़े जुटाने में भिड़ी हैं। वहीं बुधवार से तीसरी टीम ने दो रूटों पर सड़कों के दोनों किनारे के अतिक्रमण का जायजा लिया। गुरुवार से टीम शहर के पांच चौराहों से वीडियोग्राफी सर्वे करेगी। इसके तहत संबंधित चौराहों पर सुबह छह से रात 10 बजे तक अलग-अलग समयों पर वाहनों के दबाव की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।
सुपरवाइजर किशन और मनीष ने बताया कि उनकी टीम ने असुरन चौक से लंगड़ी गुलरिहा और मोहद्दीपुर से एयरपोर्ट समेत कुछ और रूटों का सर्वे कर यह देखा कि सड़कों के किनारे किस तरह का अतिक्रमण है। इन रूटों पर सर्वे में टीम ने पाया कि कहीं फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है तो कहीं पेड़, अवैध ऑटो रिक्शा और साइकिल स्टैंड के तौर पर कब्जा है।
इसी तरह यातायात दबाव नापने वाली टीम ने असुरन चौक से धर्मशाला, खजांची चौक, बिछिया तिराहा और पादरी बाजार समेत विभिन्न रूटों पर सर्वे किया।