{"_id":"5d2778868ebc3e6c926abc40","slug":"3-drowned-gorakhpur-news-gkp3134891166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लबालब हुए गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लबालब हुए गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से लबालब गड्ढे में डूब गए भाई-बहन समेत तीन बच्चे
सलेमपुर के नदावर घाट की घटना, मछली पालने के लिए खोदा गया था गड्ढा
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर (देवरिया)। बारिश से लबालब भरे गड्ढे में डूबने से गुरुवार को भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। गड्ढा मछली पालने के लिए हाल ही में खोदा गया था। उसकी गहराई से अनभिज्ञ बच्चे खेलने के दौरान उसमें डूब गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम को तीनों के शव निकाले गए। घटना सलेमपुर कोतवाली के नदावर घाट की है।
नदावर घाट गांव के विजय प्रसाद का पुत्र बलवीर (10) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-4 का छात्र था। गुरुवार की दोपहर वह अपनी बहन नव्या (6) और राजा प्रताप के पुत्र आयुुष (7) सहित अन्य बच्चों के साथ खेलने निकला। बच्चे खेलते हुए घर से कुछ दूर खेत की ओर चले गए। वहां ईंट बनाने के लिए एक जगह से मिट्टी की खुदाई कराने से गड्ढा हो गया था। हाल ही में मछली पालने के लिए गड्ढे को जेसीबी से और गहरा करा दिया गया था। वहीं खेलने के दौरान देखते ही देखते बलवीर, आयुष और नव्या गड्ढे में गिर गए। उन्हें डूबता देख अन्य बच्चे शोर मचाते हुए गांव पहुंचे, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले तीनों बच्चे डूब चुके थे। घटना से गांव में कोहराम मच गया है।