{"_id":"81f6850ef49ccec52446dadb6c309276","slug":"233-center-for-board-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 233 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 233 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं अब 233 केंद्रों पर होगी। हाईकोर्ट के निर्देश पर एक और इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस कॉलेज के आवेदन को जिला समिति ने विवादित जमीन बताकर निरस्त कर दिया था। परीक्षा केंद्र बनने से यहां की छात्राओं को दूसरे केंद्र पर परीक्षा देने जाना नहीं पड़ेगा।
कैंपियरगंज के स्व. चंपा देवी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज को पिछले साल से ही परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। इस बार कॉलेज प्रबंधन के आवेदन पर एसडीएम से भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि कॉलेज की जमीन विवादित है। रिपोर्ट के आधार पर आवेदन निरस्त कर दिया गया।
इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिस पर हाईकोर्ट ने डीआईओएस को पुनर्विचार के लिए निर्देश दिया है। डीआईओएस एएन मौर्या ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर स्व. चंपा देवी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अब 233 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 161897 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।