{"_id":"5cbcc69cbdec2214374a961f","slug":"21555875484-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित ने उलझाया, भौतिकी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित ने उलझाया, भौतिकी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
यूपीएसईई में गणित ने उलझाया, साइंस से राहत
गोरखपुर-बस्ती मंडल में कुल 13 केंद्रों पर हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के सात केंद्रों पर हुई। परीक्षार्थियों के मुताबिक गणित के सवाल जेईई पैटर्न के थे। इन्हें हल करने में थोड़ी मुश्किल आई। साइंस के सवाल सामान्य थे। भौतिकी और रसायन विज्ञान के ज्यादातर सवाल यूपीएसईई पैटर्न के थे।
आइटीएम के निदेशक और प्रवेश परीक्षा के जोनल कोऑर्डिनेटर प्रभुदत्त पांडा ने बताया कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में कुल 13 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। गोरखपुर के अलावा बस्ती, देवरिया और कुशीनगर में भी केंद्र बनाए गए थे। गोरखपुर में सात केंद्रों पर हुई परीक्षा में पीजी कोर्स के लिए 2250, बीटेकए बीफार्मा, बीआर्क और बायोटेक के लिए 12300 और बीटेक एडिशनल विषयों के लिए 850 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से स्नातक कोर्स के 452, एमबीए और एमसीए प्रवेश परीक्षा के 65 और बीटेक एडिशनल में 32 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
-
कठिन थे गणित के सवाल
गणित के सवाल थोड़े कठिन थे। भौतिकी और केमेस्ट्री के सवाल पिछले साल की अपेक्षा सरल थे। ओवरऑल पेपर अच्छा हुआ है। उम्मीद है कि चयन हो जाएगा।
सार्थक
-
भौतिकी के सवाल आसान थे
भौतिकी के सवाल ज्यादा आसान थे। सभी सवालों का जवाब सही दिया। गणित कठिन था, सवाल हल करने में दिक्कत हुई। मेरा अनुमान है कि कट ऑफ मेरिट अधिक होगा। - ऋतुल