{"_id":"5ca50341bdec22147057af8e","slug":"21554318145-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी के छात्रों की बनाई कार प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी के छात्रों की बनाई कार प्रदेश में अव्वल
Thu, 04 Apr 2019 01:03 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
टीम के आने पर विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने स्वागत कर बधाई दी।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों द्वारा बनाई गई कार को सोसाइटी फॉर ऑटोमोटिव इंजीनियर्स इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा ‘बाहा-2019’ के डायनामिक राउंड में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान जबकि देश स्तर पर 36 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रतिस्पर्धा में कार को ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों ने कई चरणों में जांचा व परखा। सबसे पहले तकनीकी मूल्यांकन में विशेषज्ञों ने कार की डिजाइन, वजन, सुरक्षा उपायों, कीमत आदि का अवलोकन किया। दूसरे चरण में कार के ब्रेकिंग सिस्टम की गुणवत्ता परखी गई और निर्धारित मानकों पर खरा उतरने पर टीम को डायनामिक राउंड में प्रवेश दिया गया।
आईआईटी रोपड़ में आयोजित डायनामिक राउंड में देश भर से आई 83 टीमों के बीच कई चरणों में कड़ा मुकाबला हुआ। एक्सेलरेशन मुकाबले में सभी प्रतियोगी कारों की अधिकतम गति जांची गई। जबकि स्लेड पुल जांच में सभी कारों को एक भारी वाहन से बांध कर चलाया गया ताकि उनकी भार वाहन क्षमता का पता लगाया जा सके। टीम का नेतृत्व छात्र हर्ष गुप्ता तथा निर्देशन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक धीरेंद्र सिंह ने किया। टीम के आने पर विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने स्वागत कर बधाई दी।