{"_id":"5c226538bdec2256b262e5d2","slug":"21545758008-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास
Tue, 25 Dec 2018 10:43 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। 18 एकड़ में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज पर 226 करोड़ की लागत आएगी। नए सीएमओ कार्यालय के सामने स्थित भूमि पर प्रशासनिक व शैक्षणिक भवन, हॉस्टल व आवास बनाए जाएंगे। वहीं, जिला अस्पताल परिसर में छह मंजिला भवन का निर्माण होगा। इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बेड होंगे। मेडिकल कॉलेज का नाम जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी उर्फ माधव बाबू के नाम पर होगा। परिसर में उनकी प्रतिमा भी लगेगी।
शिलान्यास के मौके पर जिला जेल के सामने स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण का काम 15 जनवरी से शुरू हो जाएगा और यह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ और अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती है। आज के दिन को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। सरकार सुशासन में विश्वास भी करती है। वह हर गरीब, दलित, अगड़े और पिछड़े के लिए काम कर रही है। युवाओं के बारे में सोच रही है। अब हर मेधावी डॉक्टर और इंजीनियर बन सकता है, चाहे वह गरीब हो या अमीर। सीएम ने कहा कि पूर्वांचल इंसेफेलाइटिस का प्रकोप झेलता है। मेडिकल कॉलेज बन जाने से मासूमों को बेहतर इलाज मिलेगा।