फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सत्यापन में 20 आवेदन लंबित, जल्दी अपडेट करने का निर्देश

सत्यापन में 20 आवेदन लंबित, जल्दी अपडेट करने का निर्देश

Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सत्यापन में 20 आवेदन लंबित, जल्दी अपडेट करने का निर्देश
सत्यापन में 20 आवेदन मिले लंबित
विज्ञापन

एसीएमओ ने किया चार गांवों में योजनाओं का सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने चार गांवों का सत्यापन किया। इसमें 20 आवेदन लंबित मिले। संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदन को जल्द निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सदर सीएचसी क्षेत्र के करमहां गांव में सत्यापन के दौरान जानकारी मिली कि कुल 55 लाभार्थियों को योजना के तहत लाभ मिल रहा है। गांव में कुल 4 लाभार्थियों के खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं मिले। सतभरियां में कुल 9 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा है जबकि 11 आवेदन लंबित मिले हैं। फरेंदा के सोनवरसा गांव में 21 लाभार्थी को लाभ मिल रहा है जबकि तीन आवेदनों में कमियां मिलीं। वहीं रूधौली गांव में छह लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है जबकि दो लाभार्थियों के आवेदन लंबित मिले। उन्होंने आशा को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान से सहयोग लेकर आवेदन पत्रों की कमियों को दूर कराएं। सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए कि संबंधित आवेदन को पूर्ण कराकर पोर्टल पर अपडेट कराएं ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed