{"_id":"5bdf390dbdec2269351dc873","slug":"21541355789-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर छूट की बहार से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर छूट की बहार से बाजार गुलजार
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर छूट की बहार से बाजार गुलजार
विशेष छूट के जरिए ग्राहकों को लुभाने की होड़
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है। परिधान, आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रानिक सामान और रंग बिरंगे दीयों से बाजार पट गए हैं। वहीं, तरह तरह के आकर्षक ऑफर के माध्यम से ग्राहकों को लुभाने की होड़ सी लग गई है। इलेक्ट्रानिक सामान, बाइक की खरीद पर उपहार दिए जा रहे हैं। वहीं परिधानों एवं आभूषण की खरीद पर विशेष छूट दी जा रही है। धनतेरस व दीपावली के मद्देनजर शहर समेत ग्रामीण इलाकों के बाजारों में रौनक है।
रंग-बिरंगी रोशनी के त्योहार दीपावली के लिए बाजार सज गए हैं। दीये, खिलौने, मिठाइयों के साथ ही गिफ्ट आइटम से दुकानें पट गई हैं। दुकानों में पैकेज की बहार है। कहीं पर 40 प्रतिशत छूट की स्कीम है तो कहीं पर दो की खरीद पर एक सामान फ्री दिया जा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजारों में रौनक ज्यादा है। व्यापारी सुमित वर्मा का कहना है कि नोटबंदी व जीएसटी की मार से दीपावली का बाजार इस बार बाहर उबर आया है। घरों की सजावट के लिए बाजार में बिजली के बल्ब की रंग-बिरंगी लड़ियां लोगों को लुभा रही हैं। 20 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की लड़ियां घरों की बाहरी सुंदरता पर चार चांद लगाएंगी। फ्लावर, राइस जेल, एलईडी लाइट, एलईडी पट्टा, पर्ल लाइट की कई वेरायटी बाजार में है। इसके साथ ही लक्ष्मी व गणेश के अलावा अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां बाजार में बिक रही हैं। बाइक शोरूम में दीपावली के मौके पर कई विशेष पैकेज हैं। चाहे वह रेडीमेड कपड़े हों या फिर खाने-पीने के सामान, हर वस्तु पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। खरीदारों को लुभाने के लिए कई तरह के सामान बाजारों में लोगों की पसंद बने हुए हैं।