फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धान की फसल पर पता लपेटक कीड़ों का कहर

धान की फसल पर पता लपेटक कीड़ों का कहर

Sat, 06 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
धान की फसल पर पता लपेटक कीड़ों का कहर
धान की फसल पर पत्ता लपेटक कीड़ों का कहर
विज्ञापन


महराजगंज। धान की फसल में पत्ता लपेटक कीड़े लगने से किसान परेशान हैं। इस बार अच्छी बारिश होने से किसान धान की पैदावार ज्यादा होने की उम्मीद लगाए थे लेकिन मौसम में उतार चढ़ाव होते ही धान की फसल में कीड़े लगने शुरू हो गए हैं।

किसान नागेन्द्र पटेल, सनातन राहुल, बाबूलाल, धनपाल गुप्ता आदि ने बताया कि पत्ता लपेटक कीड़े धान की पत्तियों को खा जा रहे हैं। जिससे डंठल सूख जा रहे हैं और फसल बेकार हो जा रही है। किसानों ने बताया कि प्राइवेट दुकानों से दवा खरीदकर छिड़काव किया गया है। कृषि वैज्ञानिक बी.बी. सिंह ने बताया कि मौसम में आद्रता व उमस अधिक होने से पत्ता लपेटक कीड़े पैदा होते हैं। यह धान की रेड़ा के समय पर आते हैं और पौधे की पत्तियों को नष्ट करते हुए नीचे की ओर जाकर पौधे को जड़ से खत्म कर देते हैं। कीट का हमला सितंबर, अक्तूबर माह में अधिक होता है। इससे प्रभावित खेतों में धान की पत्तियां सफेद होकर झुलसी हुई दिखाई देती हैं। पत्ता लपेटक कीड़ों से प्रभावित क्षेत्र से हर रोज दर्जनों किसान कृषि वैज्ञानिक भवन में अपनी परेशानी बताने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed