फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीए फाइनल में भी गोरखपुर की मेधावियों ने मारी बाजी

सीए फाइनल में गोरखपुर की मेधावियों ने मारी बाजी

Sat, 21 Jul 2018 01:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 21 Jul 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
सीए फाइनल में भी गोरखपुर की मेधावियों ने मारी बाजी
file photo - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से घोषित सीए फाइनल के रिजल्ट में गोरखपुर के मेधावियों का डंका बजा है। शुक्रवार को घोषित आईसीएआई 2018 रिजल्ट में गोरखपुर के कई मेधावियों को सफलता मिली है। आईसीएआई गोरखपुर के अध्यक्ष शिशिर दुबे ने बताया कि सीए फाइनल एग्जाम में गोरखपुर से करीब 125 शामिल हुए थे। इनमें से 27 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। तुषार ऐलानी, स्मृति जैन और अभिषेक सिंह ने बेहतरीन अंक हासिल किया है। तुषार ने कहा कि परिणाम उनके लिए काफी खुशी देने वाला है।
विज्ञापन


वहीं, स्मृति जैन ने कहा कि बेहतर मार्गदर्शन की वजह से वो इस परीक्षा में सफल हो सकी हैं। आदित्य बंका, मयंक केडिया, आंचल पांडेय को भी सफलता मिली है। देश में में 9104 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इसमें फर्स्ट ग्रुप में 16.01 प्रतिशत, सेकेंड ग्रुप में 13.59 प्रतिशत और दोनों ग्रुप में 9.09 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की। ऐसे में सफलता के लिहाज से गोरखपुर का आंकड़ा काफी बेहतर कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed