फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two lacks house will lighten with saubhagya

‘सौभाग्य’ से रोशन होंगे दो लाख घर

Fri, 08 Jun 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
two lacks house will lighten with saubhagya
electricity
गोरखपुर। जिले के दो लाख घर ‘सौभाग्य’ योजना के तहत रोशन होंगे। इसके अलावा 254 मजरों में बिजली कनेक्शन का विस्तार किया जाएगा। योजना के तहत एससी, एसटी वर्ग के बीपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन, तार और मीटर दिया जाएगा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने बृहस्पतिवार को सौभाग्य योजना पर आयोजित कार्यशाला में ये जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीएम की मंशा ‘सहज बिजली, हर घर सौभाग्य’ योजना के तहत कनेक्शन और नेटवर्क विस्तार करने की है। इसकी जिम्मेदारी निजी कंपनी एलएनटी को सौंपी गई है। कंपनी को अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली नेटवर्क से वंचित मजरों में भार झमता के अनुसार 63 किलोवाट के 18 ट्रांसफार्मर लगाये जाएंगे। इसके साथ ही 25 केवीए के 2058, 16 केवीए के 4550 ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि दो उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि भी होगी। उन्होंने जिम्मेदारों को योजना में लापरवाही बर्दाश्त न किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जुलाई से नई कंपनी करेगी बिलिंग

प्रबंध निदेशक ने बताया कि स्पॉट बिलिंग कंपनी कंप्यूट्रानिक्स इलेक्ट्रिक (सीआई) की खराब कार्यप्रणाली से उसे अवधि विस्तार नहीं दिया गया है। 15 जून तक मध्यांचल वितरण निगम स्पॉट बिलिंग का टेंडर फाइनल करेगा। इसके बाद नई कंपनी ही स्पॉट बिलिंग का काम करेगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिल मिलेगा और राजस्व की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौभाग्य ऐप की दी जानकारी

सौभाग्य योजना की कार्यशाला यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में हुई। इस दौरान पावर प्वाइंट प्रजेंटेंशन से सौभाग्य ऐप के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में ऐप के माध्यम से ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने और उसकी निगरानी के बारे में भी बताया गया। कार्यशाला में गोरखपुर जिले सभी एसडीओ, मुख्य अभियंताओं के अलावा बस्ती आजमगढ़ के मुख्य अभियंताओं को बुलाया गया था। इस दौरान मुख्य अभियंता वितरण एमके अग्रवाल, मुख्य अभियंता ट्रांसमिशन पीएन उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता शहरी एके सिंह, ग्रामीण एके श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता एके सिंह, मनोज गौड़, एसडीओ अभिषेक सिंह, प्रद्युम्न सिंह, नीति मिश्रा, प्रियंका जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed