{"_id":"5ade262d4f1c1b76098b60e3","slug":"21524508205-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को सीएम करेंगे एम्स के कामों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को सीएम करेंगे एम्स के कामों का निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एम्स के निर्माण कार्य का 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरीक्षण करेंगे। इस दिन वह श्रम विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर आ रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह गन्ना शोध संस्थान में बन रहे एम्स के निर्माण कार्यों की प्रगति जांचेंगे। इसके लिए सभी अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री इस दिन एम्स की इमारत के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी कर सकते हैं।
इसी सिलसिले में सोमवार को कमिश्नर अनिल कुमार और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान चहारदीवारी निर्माण और पहले से बने विभिन्न भवनों के ध्वस्तीकरण की स्थिति देखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था हाईट्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यों, वहां की समस्याओं, सीवर लाइन, नाला निर्माण आदि पर चर्चा भी की। कमिश्नर, डीएम ने कूड़ाघाट, नंदानगर, सिंघड़िया आदि इलाकों में जाकर यातायात के लिहाज से सड़कों की स्थिति भी जांची। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के 29 अप्रैल के संभावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सीएम इस दिन निर्माणाधीन एम्स के कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं।