{"_id":"5aa1833d4f1c1b92778b4669","slug":"21520534333-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति को शहरवासियों ने किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति को शहरवासियों ने किया नमन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में विभिन्न आयोजन हुए। कहीं संगोष्ठी तो कहीं समारोह आयोजित कर उन्हें महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें दौरान समाज में उनके योगदान के बारे में चर्चा भी की गई।
बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें अध्यापिका आलेख सरन, डॉ. चंपा सिंह, डॉ. आफरीन रिजवी और उद्यमी सुकृति अस्थाना शामिल रहीं। उप क्षेत्रीय प्रमुख जेके जायस, मुख्य प्रबंधक रामेश्वर साह, पूनम झा आदि मौजूद रहे। यांत्रिक कारखाना में मुख्य कारखाना प्रबंधक वीएस दोहरे की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। वीएस दोहरे ने महिला कर्मचारियों को थर्मस भेंट करते हुए बधाई दी। कारखाना कार्मिक अधिकारी अवधेश प्रसाद, डॉ. हरजीत कौर, गीता सिंह, सतविंदर कौर आदि मौजूद रहे। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ की महिला शाखा ने कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित करके अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। मुख्य अतिथि विधायक संगीता यादव ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि रोज किसी महिला की बेहतरी के लिए उनका सहयोग करेंगे। अध्यक्षता ऊषा शर्मा ने की। रेनू सिंह, सपना पांडेय, गीता शर्मा आदि मौजूद रहीं। एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने कंप्यूटर हॉल में गोष्ठी का आयोजन किया। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के सहायक मंत्री केएल गुप्त ने कहा कि बिना महिलाओं के किसी भी देश का विकास संभव नहीं है। उद्घाटन एनईआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने किया। संचालन अर्चना त्रिपाठी ने किया। संगीता अग्रवाल, सुजाता सिंह, संगीता अग्रवाल, प्रभा शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। लिटिल कृष्णा स्कूल में प्रधानाचार्य मंशा ठाकुर ने गोष्ठी में महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों पर प्रकाश डाला।
जन कल्याण अखिल महिला समिति ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। संरक्षिका उज्ज्वल चौधरी, शोभानाथ, चैताली बनर्जी, रागिनी आदि मौजूद रहीं। भारत विकास परिषद ने एसएस एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता देवी प्रसाद केडिया ने की। मुख्य अतिथि पीडी जैन रहे। डॉ. ऊषा कुमार, आशीष रूंगटा आदि मौजूद थे। युवा इंडिया संस्था की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डिप्टी सेल्स कमिश्नर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि किरन त्रिपाठी रहीं। अल्पा निगम, संगीत चौधरी, सीमा अग्रवाल, सुकन्या सिंह आदि मौजूद रहीं। जंगल कौड़िया पंचायत भवन में रामकरन दास ग्रामीण विकास समिति एवं ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ। एसीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष चौरसिया एवं एम सुल्ताना ने महिला स्वास्थ्य पर चर्चा की। बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च की ओर से फादर अभिषेक सहाय ने मुसहर बस्तियों में गरीबी व विधवा महिलाओं को उपहार देकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। सन रोज संस्था प्रमुख निहारिका की अध्यक्षता में संस्था कार्यालय पर महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।