फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   काम ठप कर नगर निगम कर्मचारियों ने दिया धरना

काम ठप कर नगर निगम कर्मचारियों ने दिया धरना

Wed, 03 Jan 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 03 Jan 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
काम ठप कर नगर निगम कर्मचारियों ने दिया धरना
धरना देते नगर निगम कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का विनियमितिकरण और समान कार्य का समान वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ देने समेत नौ मांगें पूरी न होने से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने बुधवार को काम ठप कर धरना दिया।
विज्ञापन


नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले जलकल और मार्ग प्रकाश विभाग के कर्मचारी पहले जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे। सभी कर्मचारियों के एकत्रित हो जाने के बाद उन्होंने वहीं धरना देने के साथ ही सभा की और आगे के विरोध की रणनीति तय की। बृहस्पतिवार को समिति के महामंत्री राम प्रकाश सिंह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त की असंवेदनशीलता की वजह से कर्मचारियों को मजबूर होकर धरना देना पड़ रहा है। शासनादेश के अनुसार दैनिक विनियमितिकरण, सातवें वेतनमान का लाभ, जलकल कर्मचारियों को त्यौहारों के दिनों में किए गए कार्यों का अतिरिक्त वेतन देने समेत सभी नौ मांगों के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। मगर नगर आयुक्त ने किसी का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर बैठे कर्मचारियों को समिति के संरक्षक रवींद्र कुंवर, विद्युत कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, अकेंद्रियत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शेषनाथ पांडेय, संरक्षक देवानंद राम त्रिपाठी, जलकल इंपलाइज यूनियन के महामंत्री रामाधार दास पटेल समेत कई कर्मचारी नेताओं संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed