फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कंट्रोल रूम से मतदान कर्मियों की मदद करेंगे ट्रेनर

कंट्रोल रूम से मतदान कर्मियों की मदद करेंगे ट्रेनर

Wed, 08 Nov 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Nov 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से मतदान कर्मियों की मदद करेंगे ट्रेनर
दीक्षा भवन में ईवीएम की बारीकियां बताई गईं। - फोटो : Amar Ujala
निकाय चुनाव के लिए मतदान के दिन कंट्रोल रूम में आधा दर्जन से अधिक मास्टर ट्रेनर भी मौजूद रहेंगे। बूथ पर ईवीएम से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आने पर पीठासीन अधिकारी सीधे इन मास्टर ट्रेनरों से संपर्क कर उसे दुरुस्त कर सकेंगे। ज्यादा खराबी आने पर ईवीएम बदल दिए जाएंगे। इसके लिए सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त ईवीएम मुहैया कराई जाएगी। सूचना मिलते ही नजदीक के सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट संबंधित बूथ पर पहुंचकर ईवीएम मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में आयोजित पीठासीन अधिकारी और मतदान कार्मिक प्रथम के प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में पारदर्शी तरीके से नगर निकाय चुनाव कराना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए मतदान पार्टी में तैनात सभी कर्मियों को टीम भावना से कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम में मेयर तथा पार्षद का मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से होगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर दो-दो कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट लगाई जाएगी।
विज्ञापन


बसों से भेजी जाएंगी पोलिंग पार्टियां
प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को भरोसा दिलाया कि उनके खाने-पीने से लेकर उन्हें बूथ तक जाने का समुचित बंदोबस्त किया जाएगा। मतदान के एक दिन पूर्व 21 नवंबर को यूनिवर्सिटी परिसर से बसों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। बूथों पर बिजली, पीने के पानी और टॉयलेट आदि की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने हिदायत देते हुए यह भी कहा कि निर्वाचन के दौरान सभी कर्मी निर्वाचन आयोग के अधीन रहते हैं। किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आयोग के साथ- साथ विभाग भी कड़ी कार्रवाई करेगा। प्रशिक्षण के दौरान एडीएम (फाइनेंस) डॉ चन्द्रभूषण, एडीएम (सिटी) रजनीश चन्द्र, उप निदेशक बचत विजय नाथ मिश्र ने कर्मियों को मतदान व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया के साथ ही 22 की शाम को ईवीएम एंव स्टेशनरी जमा करने की पूरी व्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed