{"_id":"59da750a4f1c1bcc538b662d","slug":"21507489034-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यनगर ने लिया अयोध्या नगरी का रूप, गूंजे राम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यनगर ने लिया अयोध्या नगरी का रूप, गूंजे राम के जयकारे
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
रामलीला समिति आर्यनगर की ओर से रविवार को भरत-मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हुआ। इससे पहले शनिवार की रात घासीकटरा से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रविवार सुबह आर्यनगर पहुंची। यहां भरत मिलाप के बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। इस दौरान जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
भरत मिलाप की शोभायात्रा घासीकटरा स्थित रामजानकी ठाकुरजी मंदिर से निकलकर जाफरा बाजर, ईदगाह रोड, बेनीगंज, चारनलाल चौक होते हुए आर्यनगर पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा करके यात्रा का स्वागत किया गया। आर्यनगर में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन हुआ। मुख्य अतिथि एसपी सिटी विनय कुमार ने भगवान राम का तिलक कर आरती उतारी। इस दौरान महामंत्री पुष्पदंत जैन ने एसपी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीओ कोतवाली तारकेश्वर पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष रेवती रमण दास, मनीष अग्रवाल सराफ , विकास जालान, दीपजी अग्रवाल, कीर्ति रमन दास, श्रवण तिवारी, शैलेश अग्रहरी, नवोदित त्रिपाठी, अनुराग गुप्ता, राजीव रंजन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हैरतअंगेज करतब और झांकियां रहीं आकर्षण
शोभायात्रा में सबसे आगे हनुमान दल, परशुराम अखाड़ा दल व श्रीराम अखाड़ा दल के युवक हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही झांकियों के कलाकारों ने प्रदर्शन से लोगों का मनमोह लिया। शोभायात्रा में लक्ष्मीनारायण, शिव पार्वती, महाकाली, महिषासुर मर्दनी, राधा कृष्ण, शिव नारद संवाद सहित नौ झांकियां शामिल थीं। राधा कृष्ण की झांकी को प्रथम, महिषासुर मर्दनी को द्वितीय व शिव-पार्वती की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया ।