{"_id":"59da75084f1c1bd0538b674e","slug":"21507489032-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसक्रीम स्टिक का ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसक्रीम स्टिक का ओवर ब्रिज
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तकनीकी महोत्सव ‘टेक सृजन’ में दूसरे दिन आइसक्रीम स्टिक का ओवर ब्रिज आकर्षण का केेंद्र रहा। विशेष तकनीक और डिजाइन से बने ब्रिज पर 50 किलोग्राम का भार रखा गया, फिर भी ओवर ब्रिज टस से मस नहीं हुआ। इसे प्रदर्शनी में भी रखा गया। साथ ही बताया गया कि अच्छी डिजाइन से बने ब्रिज बेहद मजबूत होते हैं।
तीन दिवसीय (7-9 अक्तूबर) फेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को 30 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। टेक सृजन में अलग-अलग टेक्निकल इवेंट कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी रोबो मैदान में उतरे। बीटेक के छात्र-छात्राओं ने रोबो को घुमावदार पुल पर चढ़ाया। बाधा पार करते हुए रोबो आगे बढ़े। ज्यादातर रोबो कार और बाइक की तरह रेस लगाते देखे गए। एलटीएरो इवेंट के जरिये घरेलू सामान के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। 150 मीटर की दूरी तक निशाना लगाने वाले यंत्र भी घरेलू सामान से बनाए और प्रदर्शित किए गए। ट्रेजर हंट में सवाल-जवाब का दौर चला। इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने प्रदर्शनी और टेक्निकल इवेंट से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। कुलपति ने कहा कि रिजल्ट सोमवार को घोषित किए जाएंगे। जो टीमें बेस्ट होंगी, उन्हें कैश प्राइज मिलेगा।
गीत-संगीत का रंग जमा
तकनीकी महोत्सव के दूसरे दिन गीत-संगीत का रंग जमा। देर शाम गायक ऋषभ तिवारी मंच पर आए और फिल्मी गीत गाकर वाहवाही बटोरी। हर गीत पर छात्र झूमते दिखे। देर रात तक मौज-मस्ती का दौर चला। उत्कर्ष प्रताप, अभिषेक चौहान, अंशुल गुप्ता और एकांश बाजपेई ने मंच का संचालन किया।