फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार को पीटा

जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार को पीटा

Thu, 05 Oct 2017 01:35 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार को पीटा

विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज में बुधवार की रात जूनियर डॉक्टरों ने होमगार्ड को पीटकर अधमरा कर दिया। होमगार्ड वार्ड नंबर दो में भर्ती रिश्तेदार को देखने गया था। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

कैंपियरगंज के लोहरपुरवा की फुलमती सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। उन्हें वार्ड दो में भर्ती कराया गया था। न्यूरो सर्जरी के डॉ. विजय शंकर मौर्या व जनरल सर्जरी के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। तीमारदार किस्मावती ने बताया कि बुधवार की शाम को शाहपुर थाने में तैनात होमगार्ड सतीश फूलमती को देखने आए थे। वर्दी में पहुंचे होमगार्ड ने वार्ड में मौजूद जूनियर डॉक्टर से सीटी स्कैन कराने की बाबत कुछ पूछ लिया। इससे डॉक्टर नाराज हो गए। बकौल किस्मावती, पहले जूनियर डॉक्टर ने होमगार्ड को थप्पड़ मार दिया। जवाब में होमगार्ड ने भी हाथ चला दिया। इसके बाद दोनों में हाथापाई होने लगी तो अन्य जूनियर डॉक्टर भी वहां आ गए। इसके बाद दो दर्जन से अधिक जूनियर डॉक्टरों ने मिलकर होमगार्ड की पिटाई शुरू कर दी। एक जूनियर डॉक्टर ने होमगार्ड के सिर पर स्टूल मार दिया। इससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन


मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इसकी जांच एसआईसी से कराऊंगा। दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. पीके सिंह, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed