फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीएचयू में लाठीचार्ज के खिलाफ पीएम का पुतला फूंका

बीएचयू में लाठीचार्ज के खिलाफ पीएम का पुतला फूंका

Tue, 26 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में लाठीचार्ज के खिलाफ पीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीएचयू में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका और उन्हें बेटी विरोधी करार दिया। इसके साथ ही छात्राओं की इज्जत आबरू को सुरक्षित रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गई। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की गिरफ्तारी की भर्त्सना की।

सोमवार को जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर निगम स्थित लक्ष्मी बाई पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के बाद डॉ. जमाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। जब वो सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं तो उन पर बर्बर लाठियां भांजी जाती है। यह तो केंद्र और प्रदेश सरकार के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के उलट है। वाराणसी में रहने के बावजूद आंदोलनरत छात्राओं से प्रधानमंत्री का न मिलना इसकी पुष्टि करता है। महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने कहा कि यह केंद्र और प्रदेश सरकार की शह पर कुलपति की तानाशाही का नमूना है। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय, गोरख लाल श्रीवास्तव, मदन कुमार त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद चौधरी, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अनवर हुसैन, अजय कनौजिया, हाफिज फैयाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed