फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धमकी से भड़के अधिवक्ता, नहीं किया काम

धमकी से भड़के अधिवक्ता, नहीं किया काम

Thu, 14 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
धमकी से भड़के अधिवक्ता, नहीं किया काम
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। गुरुवार को मेंहदावल तहसील परिसर में साथी को धमकी दिए जाने से नाराज से अधिवक्ता भड़क उठे। अधिवक्ताओं ने धमकी देने वाले को पकड़ने के लिए दौड़ाया, लेकिन वह भाग निकला। वहीं धमकी देने वाले के बेटे को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया। बाद में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। जुलाई में जमीन के एक बैनामे के मामले को लेकर तहसील में आए दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में एसडीएम ने बखिरा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कराते हुए जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद गुरुवार को वह व्यक्ति तहसील परिसर में किसी काम से आया था। उसी दौरान अधिवक्ता जनार्दन पांडेय को देखकर अपशब्द बोलते हुए जानमाल की धमकी देने लगा। जैसे ही इस मामले की जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो लोग उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। मौके की नजाकत भांप कर वह व्यक्ति तो भाग निकला, लेकिन उसके बेटे को अधिवक्ताओं ने पकड़ कर पुलिस का सुपुर्द कर दिया। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी को ज्ञापन देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने व सुरक्षा की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता दिलीप कुमार भट्ट, दिवाकर भारती, अरविंद चौधरी, विनोद राव, वीडी राय, गोपाल राय, मिठाईलाल यादव, रामकुमार यादव, गोपाल गुप्ता, सुरेश सिंह, उदयनरायन सिंह, राजकुमार मिश्रा, इस्लामुद्दीन, अमीरुद्दीन अंसारी, अरविंद सिंह, मनीष कुमार तिवारी, हरिश्चंद्र चौधरी, रामकरन, इंद्राज आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed