{"_id":"59baac954f1c1b91688b496c","slug":"21505406101-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस ने ली चार की जान, 13 नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस ने ली चार की जान, 13 नए मरीज भर्ती
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस से मौत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी चार लोगों की मौत हो गई। 13 नए मरीज भर्ती किए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस से गोरखपुर की सरिता (30 साल), महराजगंज के विजय (10), देवरिया के दिनेश (3 साल) और आयुष (5 साल) की मौत हुई है। प्रिंसिपल डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पूर्वांचल, बिहार के 13 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। इसमें गोरखपुर के तीन, बस्ती का एक, संतकबीरनगर के दो और देवरिया से चार मरीज भर्ती हुए हैं। कुशीनगर से एक और बिहार से दो मरीज इलाज कराने के लिए आए हैं। बीआरडी के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस से पीड़ित 220 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। इस दौरान 1029 मरीज भर्ती किए गए। मौजूदा समय में 128 मरीजों का इलाज चल रहा है।