{"_id":"59b8401d4f1c1bf37f8b66a1","slug":"21505247261-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी कांड के आरोपी लिपिक संजय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी कांड के आरोपी लिपिक संजय गिरफ्तार
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज कांड के छठवें आरोपी लिपिक संजय त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैंट इलाके के कचहरी चौक के पास से उन्हें सीओ कैंट की टीम ने पकड़ा। इस मामले में निलंबित प्रिंसिपल समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है। कुछ टीमें इनकी तलाश में बाहर भी भेजी गई हैं।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि सीओ कैंट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीआरडी कांड के आरोपी लिपिक संजय त्रिपाठी कचहरी चौक के पास मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीओ कैंट की टीम मंगलवार को दो बजे के करीब घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस संजय से पूछताछ कर रही है। मामले में फरार पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी, चीफ फॉर्मासिस्ट गजानन जायसवाल, उदय के गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस जुटी है।
ऑक्सीजन खत्म होने को लेकर पूछताछ
पुलिस गिरफ्तार संजय त्रिपाठी से ऑक्सीजन के खत्म होने के कारण और समय से भुगतान न होने के बारे में पूछताछ की है। पुलिस संजय को लेकर देर रात मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी। इस दौरान जांच में कई दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लग गए हैं। पुलिस इसे मजबूत सबूत बता रही है। संजय से पुलिस ने फरार होने के बारे में भी सवाल किए, लेकिन इस बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
संजय पर इन धाराओं में दर्ज है केस
गुलरिहा इलाके के संजय पर थाने में दर्ज केस के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपराधिक साजिश, 15 मेडिकल काउंसिल एक्ट, 66 आईटी अधिनियम, मानव वध की कोशिश, धोखाधड़ी, लोकसेवक द्वारा आपराधिक कृत्य की धाराओं के आरोपी हैं।