{"_id":"599451414f1c1bdf778b4661","slug":"21502892353-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने तीन पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने तीन पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद
Updated Wed, 16 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत पर सपाइयों ने तीन पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव और महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पहले बेलवार स्थित किशन गुप्ता के घर जाकर परिवारवालों को चेक दिया। इसके बाद उन्होंने बाघागाड़ा स्थित ब्रह्मदेव यादव और संतोष गौड़ को आर्थिक मदद दी। बाकी के पीड़ित परिवार के मदद के लिए सपाई उनकी सूची तैयार कर रहे हैं।
बता दें कि 14 अगस्त को पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 10 अगस्त को करीब 30 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से सभी का नाम, पता मांगा है। जैसे ही सूची मिल जाएगी, सत्यापन कराके उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुहैया करा दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से बाकी पीड़ित परिवारों को भी आर्थिक मदद दे दी जाएगी।