फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मुख्यमंत्री 30 लाभार्थियों को देंगे प्रमाणपत्र

मुख्यमंत्री 30 लाभार्थियों को देंगे प्रमाणपत्र

Wed, 09 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 30 लाभार्थियों को देंगे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियोें को प्रमाणपत्र बुधवार को दिया जाएगा। इसके लिए 5129 लाभार्थियाें का चयन किया गया है। इससमें से 30 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री स्वयं प्रमाणपत्र देंगे, बाकी को विभाग बांटेगा। मंगलवार को सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में लगे रहे। रात में रिहर्सल भी हुआ।

कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के 2787 और नगर पंचायतों के 2342 लाभार्थियों का चयन किया गया है। मंगलवार को नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में निगम के उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को परिचय पत्र दिया गया, जिनकी कार्यक्रम में ड्यूटी लगी है। अपर नगर आयुक्त दीपक कुमार सिन्हा ने सभी को परिचयपत्र जारी किया। डूडा के पीओ तेज कुमार ने बताया कि सभी लाभार्थियों को लाने और फिर वापस उनके घर तक छोड़ने के लिए 100 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभार्थी
नगर निगम क्षेत्र गोरखपुर- 2787
सहजनवां - 474
बड़हलगंज- 981
मुंडेरा बाजार- 385
गोला बाजार- 502
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed