{"_id":"59760aae4f1c1bd13f8b47cb","slug":"21500908206-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के साथ स्वास्\nथ्य सेवाएं बेहतर बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के साथ स्वास् थ्य सेवाएं बेहतर बनाएंगे
Updated Mon, 24 Jul 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
स्वास्थ्य निदेशालय, लखनऊ में अपर निदेशक पद पर तैनात रहे डॉ. राजकुमार गुप्ता ने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचकर एसआईसी का कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। नए एसआईसी ने कहा कि सफाई व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएंगे।
सुबह अस्पताल के निरीक्षण में सफाई ठीक न देखकर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को चेताया। एसआईसी ने प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगे। सफाई पर विशेष जोर होगा। अस्पताल में दवाओं की कमी है। इसे जल्द से जल्द दूर कराएंगे। आगे दवाओं की कमी न हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को समय से अस्पताल आना होगा। लखनऊ से पहले डॉ. राजकुमार मऊ में सीएमओ रह चुके हैं। देवरिया के रहने वाले डॉ. राजकुमार पूर्वांचल की स्थितियों को करीब से जानते हैं। शासन ने पूर्वांचल की परिस्थितियों को नजदीक से जानने-समझने के कारण ही उन्हें गोरखपुर जिला अस्पताल में एसआईसी के रूप में तैनात किया है।