{"_id":"5964cfd24f1c1b3f6e8b46de","slug":"21499779026-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में नहीं बजेगा डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में नहीं बजेगा डीजे
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले की सीमा के भीतर कांवड़ यात्रा में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को हिदायत दी गई है कि उनके थाना क्षेत्र में कहीं पर भी कांवड़ यात्रा में डीजे बजता मिला तो इसके लिए वही जिम्मेदारी माने जाएंगे। ऐसे थानाध्यक्षों पर कार्रवाई भी होगी।
विभिन्न क्षेत्रों के कांवड़िये जिले के रास्ते बाबा धाम तक जाते हैं। ऐसे में डीजे पर रोक के संबंध में सभी को समझा पाना मुश्किल होगा। ऐसे में प्रशासन की तरफ से सभी डीजे संचालकों को नोटिस देकर यह चेतावनी दी जाएगी कि वे किसी भी कांवड़ यात्रा के लिए किराये पर डीजे न दें। अगर किसी ने निर्देश की अनदेखी कर डीजे दिया तो कार्रवाई उन्हीं पर होगी। डीएम राजीव रौतेला ने पुलिस को कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे को लेकर कई जगहों पर घटनाएं हो चुकी हैं। यही वजह है कि पिछले दो सालों से पुलिस और प्रशासन ने भी इसे लेकर सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में इस साल भी जिला प्रशासन ने डीजे पर रोक को लेकर निर्देश जारी किए हैं।