फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दिनदहाड़े दुकान से लैपटॉप, नकदी लूटी

दिनदहाड़े दुकान से लैपटॉप, नकदी लूटी

Sun, 02 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुकान से लैपटॉप, नकदी लूटी
संतकबीरनगर। शहर के तितौवा मोहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े एक कंप्यूटर की दुकान में ग्राहक बन कर पहुंचे लुटेरे लैपटॉप, मॉनीटर और बैग में रखे 20,000 कैश लेकर भाग गए। ये लुटेरे ग्राहक बनकर आए। दुकान की सीसीटीवी फुटेज में बाइक से भाग रहे इन बदमाशों की तस्वीर कैद है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। तितौवा रेलवे क्रासिंग के दक्षिण भोलेनाथ गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम अवध गुप्ता की कंप्यूटर एवं सीसी टीवी की दुकान है। रविवार सुबह नौ बजे के करीब भोलेनाथ की पत्नी सुशीला देवी दुकान की सफाई कर रहीं थी। उसी दौरान काले रंग की बाइक से 25 से 30 वर्ष के दो बदमाश दुकान पर ग्राहक बन कर पहुंचे। बदमाशों ने कंप्यूटर खरीदने का जिक्र करते हुए दुकानदार को बुलाने के लिए कहा। सुशीला अंदर पति को बुलाने चली गई और उसी दौरान बदमाशों ने चार मानीटर, एक लैपटॉप और बैग में रखा 20,000 कैश व अन्य कागजात आदि लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पत्नी जैसे ही बाहर आई उसने देखा कि बदमाश सामान लेकर भाग रहे हैं। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उसे धमकी भी दी। सुशीला ने बताया कि बदमाश स्टेशनपुरवा की तरफ से होकर भागे हैं। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया भी। पीड़ित व्यवसायी भोलेनाथ गुप्ता ने बताया कि उसकी दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक से भाग रहे दोनों बदमाशों की स्पष्ट तस्वीर कैद है। बदमाश उसकी दुकान से नकदी समेत 75,000 रुपये का सामान उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे के रिकार्ड के मुताबिक 58 सेकेंड के भीतर ही बदमाश लूटपाट करके भाग गए। सूचना पर तितौवा चौकी इंचार्ज मोतीचंद भी सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुकान के अंदर सीसीटीवी की जांच की गई, जिसमें बदमाशों की तस्वीर कैद है। इसके अलावा बुुद्धा कोचिंग सेंटर, जैन लॉज, शेरे पंजाब लाज में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया है। वैसे बदमाश वारदात के बाद स्टेशन रोड होकर ही भागे हैं। बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed