फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दुरुस्त होगी पीआईसीयू की व्यवस् था

दुरुस्त होगी पीआईसीयू की व्यवस् था

Thu, 08 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
दुरुस्त होगी पीआईसीयू की व्यवस्
था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
पीडियाट्रिक आईसीयू (पीआईसीयू) के बारे में शासन ने जिला अस्पताल प्रशासन से उपकरण, संसाधन, दवाएं और मरीजों का ब्यौरा मांगा है। बुधवार को जिला अस्पताल से इन सूचनाओं को शासन को भेजा गया। माना जा रहा है कि शासन ने ये सूचनाएं पीआईसीयू की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिहाज से मांगी हैं। पिछले कई महीनों से पीआईसीयू में आई कमियों की बाबत शासन से पत्राचार चल रहा था।

इंसेफेलाइटिस को लेकर प्रदेश सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। मुख्यमंत्री के आदेश पर जेई टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया गया ताकि बच्चों को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। टीकाकरण अभी चल ही रहा है। अब इसी क्रम में शासन ने जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू की सारी डिटेल मांगी है। शासन से मांगी गई सूचना में मानव संपदा, उपकरण, संसाधन व दवाओं के साथ-साथ मरीजों के भर्ती, रेफर व ठीक होने तक की सारी डिटेल शामिल है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि पीआईसीयू मरीजों के लिए कितना कारगर साबित हो रहा है, साथ ही इसको और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। पीडियाट्रिक आईसीयू में एक जनवरी से अब तक 241 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इसमें 36 मरीज एईएस के हैं। तीन पीडियाट्रिशियन, एक पुनर्योजित डॉक्टर व 20 स्टाफ नर्स तैनात हैं। यहां 12 वेंटिलेटर में दो खराब हैं। पांच मॉनीटर भी उपकरणों की खराबी से बेकार साबित हो रहे हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि 12 में से 7 बेड की स्थिति अच्छी नहीं है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने बताया कि शासन को पीआईसीयू से जुड़ी सूचनाएं भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed