फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नौसढ़ क्षेत्र के जेई पर गिरी निलंबन की गाज

नौसढ़ क्षेत्र के जेई पर गिरी निलंबन की गाज

Sun, 12 May 2019 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 May 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
नौसढ़ क्षेत्र के जेई पर गिरी निलंबन की गाज
गोरखपुर। उनवल फीडर का फाल्ट समय से दुरुस्त न कराने और 40 घंटे तक बिजली कटौती के दौरान फोन नहीं उठानेे की खामियाजा नौसढ़ क्षेत्र के अवर अभियंता को उठाना पड़ा। इलाके के लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेत हुए शनिवार को मुख्य अभियंता ने अवर अभियंता अभिषेक यादव को निलंबित कर दिया। उन्हें ग्रामीण मीटर परीक्षण खंड से संबद्ध कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्यों में हलचल तेज हो गई। जिला सचिव के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर पदाधिकारी व सदस्य आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे है।
विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम गोरखपुर जोन के मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने शनिवार को मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के सभागार में पत्रकार वार्ता की। शहर में आए दिन होने वाले फाल्ट की वजह से बिजली गुल होने पर चिंता जताई। कहा कि 15 अप्रैल तक एक मुश्त समाधान योजना में सभी अफसर व कर्मचारी लगे रहे। इसके बाद लोकसभा चुनाव के कारण शटडाउन नहीं दिया गया। इसी वजह से गर्मी को लेकर उपकेंद्रों पर तैयारी पूरी नहीं की जा सकी। हालांकि इस पूरे सप्ताह 33 केवी की लाइन में कहीं भी फाल्ट नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन

फोन नहीं उठाया तो होगी कार्रवाई

मुख्य अभियंता ने बताया कि फोन नहीं उठाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उपकेंद्रों के एसएसओ पर भी यह नियम लागू होगा। नौसड़ उपकेंद्र के जेई अभिषेक यादव के खिलाफ भी लगातार फोन नहीं उठाने की शिकायत आ रही थी। इसी के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की सभा के दौरान कई बार कटी बिजली
शुक्रवार को सहजनवां में सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा थी। इसी बीच दो-तीन बार अचानक ट्रिपिंग हुई और बिजली गुल हो गई। सभा समाप्त होने के बाद कमिश्नर ने पारेषण व वितरण के अधिकारियों को तलब किया। उनकी सफाई से संतुष्ट नहीं होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही।

16 मई तक संविदा कर्मियों के देंगे उपकरण

महानगर के विभिन्न उपकेंद्रों पर तैनात 273 संविदा कर्मचारियों को 16 मई तक सुरक्षा उपकरण के साथ सुरक्षा जैकेट दे दिया जाएगा। जल्द ही वर्दी भी मुहैया करा दी जाएगी।

मीटर रीडरों की हाजिरी लेंगे जेई

मुख्य अभिंयता ने बताया कि महानगर की बिलिंग व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत अब मीटर रीडर को क्षेत्र में रीडिंग करने जाने से पहले जेई को सूचना देनी होगी। जेई अपने क्षेत्र के मीटर रीडरों की हाजिरी भी लेंगे।

चुनाव की वजह से नहीं हो सकी पूरी तैयारी

मुख्य अभियंता ने बताया कि पहले उपकेंद्रों में आयल सर्किट ब्रेकर लगते थे। तकनीक में परिवर्तन के कारण अब वैक्यूम सर्किट ब्रेकर लग गए है। इसमें पत्ती लगी होती है। लगातार प्रयोग के कारण उसमें कार्बन आ जाता है। मौसम में बदलाव होने पर पत्ती की सफाई होती है। चुनाव की वजह से इस काम को नहीं किया जा सका। इसी वजह से आए दिन फीडर ट्रिप हो जा रहे हैं।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed