{"_id":"5ca50344bdec22141d19f01d","slug":"201554318148-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वर्ग में वैष्णवी, याचना, अद्रीका ने भी लगाई जीत की हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वर्ग में वैष्णवी, याचना, अद्रीका ने भी लगाई जीत की हैट्रिक
Thu, 04 Apr 2019 01:00 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जीडी गोयनका यूपी स्टेट अंडर-13 फीडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप के तीसरे राउंड के बाद सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपनी बढ़त को बरकरार रखी है। टॉप सीटेट लखनऊ के पृथ्वी सिंह और दूसरे नंबर के गाजियाबाद के उत्कर्ष भटनागर अपने अभी तक के सभी मुकाबले जीतकर चैंपियन बनने के दावेदारों में सबसे ऊपर है।
बालिका वर्ग में वरीयता प्राप्त रेटेड खिलाड़ी वाराणसी की वैष्णवी प्रकाश, एटा की याचना सिंह, लखनऊ की अद्रीका मिश्रा ने भी अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की। बालिका वर्ग में अनरेटेड खिलाड़ी गोरखपुर की शरन्या सिंह, कानपुर की तान्या वर्मा, प्रयागराज की प्रिया यादव, कौशांबी की रितिका त्रिपाठी, गोरखपुर की संस्कृति अग्रवाल, युवाक्षी दत्त उपाध्याय भी तीन मैचों में दो अंक अर्जित सभी को अपनी बेहतरीन खेल क्षमता का परिचय दे रही हैं।
तीसरे चक्र में दो बड़े उलटफेर हुए जब बलिया के अनरेटेड प्लेयर उज्जवल सिंह ने मऊ के रेटेड खिलाड़ी ओजश गौर को और वाराणसी के अनरेटेड खिलाड़ी ऊर्जा पाल सिंह ने बलिया के रेटेड खिलाड़ी आशीष ओझा को मात देकर सनसनी फैला दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण गुरुवार को सायं 3 बजे से विद्यालय के सभागार में होगा। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल उमंग त्रेहान और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अरूणेन्द्र पांडेय होंगे।