फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   समर स्पेशल 12 से

समर स्पेशल 12 से

Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
समर स्पेशल 12 से
गर्मी में मुंबई जाने के लिए ‘स्पेशल’ इंतजाम
विज्ञापन

गोरखपुर-सीएसटी समर स्पेशल 13 फेरों में 12 से चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुंबई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट (02009/02010) समर स्पेशल ट्रेन को 13 फेरों में चलाने का निर्णय लिया है।
सीएसटी-गोरखपुर सुपरफास्ट (02009) छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 12, 19, 26 अप्रैल, 03, 10, 17, 24, 31 मई, 07, 14, 21, 28 जून एवं 05 जुलाई को सुबह 5.10 बजे चलकर दादर, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड, भुसावल, बुरहानपुर, इटारसी, भोपाल, दूसरे दिन झांसी, ऊरई, कानपुर सेंट्रल स्टेशन से लखनऊ (उत्तर रेलवे), बाराबंकी, गोंडा, बस्ती से छूटकर गोरखपुर दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में गोरखपुर-सीएसटी सुपरफास्ट (02010) गोरखपुर से 13, 20, 27 अप्रैल, 04, 11, 18, 25, मई, 01, 08, 15, 22, 29 जून एवं 06 जुलाई दोपहर 2.40 बजे चलकर दूसरे दिन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रात 8.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान के 11, साधारण श्रेणी के चार, एवं एसएलआारडी के दो कोचों सहित कुल 17 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे-गोरखपुर स्पेशल सात अप्रैल से
गोरखपुर। पुणे-गोरखपुर-पुणे ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल (01475/01476) 13 फेरों के लिए चलेगी। (01475) पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल पुणे से 07, 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून को तथा (01476) गोरखपुर-पुणे स्पेशल गोरखपुर से 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई, 04, 11, 18 एवं 25 जून , 02 जुलाई को चलेगी। ट्रेन पुणे से शाम 7.55 बजे चलकर दौंड, अहमदनगर, दूसरे दिन बालापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, बाराबंकी से तीसरे दिन गोंडा, बस्ती होकर गोरखपुर सुबह 4.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन गोरखपुर से सुबह 7.25 बजे चलेगी और दूसरे दिन शाम को 5 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।


दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 30 मार्च को गोरखपुर से, एक अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तथा गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 30 मार्च को गोरखपुर से एवं 31 मार्च को कोलकाता से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed