{"_id":"5c7c37f8bdec2252133217a6","slug":"201551644664-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ठिकानों को तबाह करने से दुनिया में बड़ी भारत की धमक : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ठिकानों को तबाह करने से दुनिया में बड़ी भारत की धमक : योगी
Mon, 04 Mar 2019 01:54 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब दुश्मनों से आंख मिलाकर बात करने वाला भारत है। सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का नया भारत है। दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का लोहा माना है। पुलवामा हमले के बाद देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई से भारत की धमक दुनिया में बढ़ी है।
मुख्यमंत्री रविवार की रात गोरखपुर आए। डीवीएन पीजी कॉलेज के संवाद भवन में मीडिया कर्मियों से बात की। कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमले के बाद भारतीय सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक विजय को दुनिया ने देखा है। पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब देने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की घर वापसी से पूरा देश अभिभूत है। सेना का शौर्य, पराक्रम हमेशा से ऐसा था लेकिन राजनीतिक दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी। अब नई रीति और नीति वाला भारत है। देशवासियों को प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व पर भरोसा है। आगामी लोकसभा चुनाव में और बड़ी जीत मिलेगी। प्रधानमंत्री के निर्णय लेने की क्षमता और स्पष्टवादिता को देशवासी जानते हैं।
विज्ञापन
डीवीएन पीजी कॉलेज के संवाद भवन में रविवार की देर शाम भारत के मन की बात नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी भारतीयों के मन की बात की। दो दिवसीय दौरे (4, 5 मार्च) पर आए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में जो सुझाव मिल रहे हैं, उन्हें भाजपा लोक कल्याण संकल्प पत्र में शामिल करेगी। यह संकल्प पत्र देशहित, जनहित को केंद्र में रखकर तैयार किया जाएगा। देशवासियों के मन की बात जानकर लोक कल्याण संकल्प पत्र तैयार करने के लिए भाजपा देश का सबसे बड़ा अभियान चला रही है। इसके तहत भाजपा विभिन्न तबकों से संवाद स्थापित कर रही है।
मुख्यमंत्री रविवार की रात गोरखपुर आए। डीवीएन पीजी कॉलेज के संवाद भवन में मीडिया कर्मियों से बात की। कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमले के बाद भारतीय सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक विजय को दुनिया ने देखा है। पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब देने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की घर वापसी से पूरा देश अभिभूत है। सेना का शौर्य, पराक्रम हमेशा से ऐसा था लेकिन राजनीतिक दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी। अब नई रीति और नीति वाला भारत है। देशवासियों को प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व पर भरोसा है। आगामी लोकसभा चुनाव में और बड़ी जीत मिलेगी। प्रधानमंत्री के निर्णय लेने की क्षमता और स्पष्टवादिता को देशवासी जानते हैं।
विज्ञापन
जल्द ही दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। भारत में निवेश के सबसे ज्यादा अवसर खुले हैं। यह प्रधानमंत्री के चमत्कारिक नेतृत्व की वजह से संभव हो रहा है। 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी थी, तब भारत की अर्थव्यवस्था 11वीं थी। अब छठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
‘ देश ने 57 महीनों के अंदर बदलते एवं उभरते भारत को देखा’
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय किया। थाईलैंड, साउथ कोरिया से और अन्य स्थानों पर रहने वाले प्रवासी भारतीयों से मन की बात की। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और मजबूत सरकार के फायदे बताए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कमजोर सरकार होती तो पाकिस्तान को करारा जवाब नहीं मिल पाता। देश ने 57 महीनों के अंदर बदलते एवं उभरते भारत को देखा और महसूस किया है।डीवीएन पीजी कॉलेज के संवाद भवन में रविवार की देर शाम भारत के मन की बात नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी भारतीयों के मन की बात की। दो दिवसीय दौरे (4, 5 मार्च) पर आए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में जो सुझाव मिल रहे हैं, उन्हें भाजपा लोक कल्याण संकल्प पत्र में शामिल करेगी। यह संकल्प पत्र देशहित, जनहित को केंद्र में रखकर तैयार किया जाएगा। देशवासियों के मन की बात जानकर लोक कल्याण संकल्प पत्र तैयार करने के लिए भाजपा देश का सबसे बड़ा अभियान चला रही है। इसके तहत भाजपा विभिन्न तबकों से संवाद स्थापित कर रही है।