फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपा की किसान रैली-2

एक नौजवान झूठ बोलकर देश के लोगों को कर रहा गुमराह : कृषि मंत्री

Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 25 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की किसान रैली-2
Radha Mohan Singh
गोरखपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ पर खाद कारखाना मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। कृषि मंत्री ने कहा कि एक नौजवान दिनभर झूठ बोलकर देशवासियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। फेक न्यूज चलवा रहा है। यह देश का दुर्भाग्य है। 2014 से पहले दस सालों तक सरकार राहुल गांधी की पर्ची पर चलती थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के खजाने पर पहला हक गांव, गरीब और किसान का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यही सोच है, तभी वह किसानों की चिंता कर रहे हैं। देश के 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। यह रकम अंतिम नहीं है। जैसे-जैसे टैक्स चोरी पकड़ी जाएगी, किसानों के खाते में भेजे जाने वाली रकम बढ़ती जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने योगी सरकार की भी तारीफ की। कहा कि यूपी के किसान खुशहाल हैं। उनका 86 हजार करोड़ कर्ज माफ हुआ है। पूर्व की सरकारों की सोच थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक समुदाय विशेष के लोगों का है लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed