{"_id":"5c5c8714bdec224e1b7f670b","slug":"201549567764-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह
Fri, 08 Feb 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गोरखपुर क्षेत्र के 13 लोकसभा सीटों के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे। वह शुक्रवार को महराजगंज में 25 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। यूपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की थाह लेंगे। साथ ही बताएंगे कि बूथ जीतकर ही लोकसभा सीट कब्जे में की जा सकती है।
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र में लोकसभा की 13 सीटें हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 12 सीटें जीतकर सभी राजनीतिक दलों को बैकफुट पर ला दिया था। आजमगढ़ से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जीते थे लेकिन इस बार भाजपा आजमगढ़ से मजबूत प्रत्याशी उतारने का मन बना चुकी है। पार्टी नेता क्षेत्र की सभी सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि बूथ अध्यक्षों से संवाद का कार्यक्रम महराजगंज में रखा गया है। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन (23, 24 फरवरी) गोरखपुर में कराने का फैसला हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तो समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें शिरकत करने वाले देश के अलग-अलग राज्यों के 8000 प्रतिनिधियों से संवाद करने के बाद प्रधानमंत्री किसान रैली को संबोधित करेंगे। इसके जरिए देश भर के किसानों को साधने की कोशिश होगी लेकिन फोकस में पूर्वांचल रहेगा।

ये हैं लोकसभा की सीटें
गोरखपुर सदर, बांसगांव, देवरिया, सलेमपुर, घोसी (मऊ), आजमगढ़, लालगंज, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर), बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज और बलिया।अधिवेशन से पहले आएंगे जेपी नड्डा
राष्ट्रीय किसान अधिवेशन से पहले यूपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा गोरखपुर आएंगे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अधिवेशन और किसान रैली की तैयारियों की जानकारी लेंगे। साथ ही भाजपा गोरखपुर क्षेत्र में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की रणनीति बनाएंगे। अधिवेशन खाद कारखाना मैदान में 23, 24 फरवरी को होना है।
विज्ञापन