फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दस को भिड़ेंगी फ्रांस और इंडिया की टीमें

दस को भिड़ेंगी फ्रांस और इंडिया की टीमें

Thu, 07 Feb 2019 06:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
दस को भिड़ेंगी फ्रांस और इंडिया की टीमें
सभी केंद्र, लखनऊ के विशेष ध्यानार्थ
विज्ञापन

संशोधित
सीएम की मौजूदगी में अब 10 को भिड़ेंगी फ्रांस और इंडिया की टीमें
हॉकी संघ ने गोरखपुर में होने वाले मैचों के कार्यक्रम में किया बदलाव
खेल मंत्री चेतन सिंह चौहान भी रहेंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर की मेजबानी में पहली बार होने जा रहे हॉकी के अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच के कार्यक्रम में हॉकी इंडिया ने बदलाव कर दिया है। अब यह मुकाबला 11 फरवरी की बजाय 10 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ पर खेला जाएगा। मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ और खेल मंत्री चेतन सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।
हॉकी इंडिया ने कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की है। उसके मुताबिक इंडिया ए और फ्रांस ए की महिला हॉकी टीम अब नौ फरवरी की सुबह 9:30 बजे लखनऊ से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर में उसी दिन प्रैक्टिस के बाद अगले दिन मैच होगा। उसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। 40 सदस्यीय टीम के रुकने की व्यवस्था शिवाय होटल में की गई है।
विज्ञापन

---
लखनऊ में होने वाले एक मैच का भी बदला कार्यक्रम
पूर्व में घोषित चार मैचों के कार्यक्रम के मुताबिक फ्रांस की टीम को लखनऊ में 8,9 और 13 फरवरी को, गोरखपुर में 11 फरवरी को मैच खेलना था। मगर बुधवार को कार्यक्रम परिवर्तित करते हुए लखनऊ में 8, 12 और 13 फरवरी को मैच के आयोजन की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं गोरखपुर में होने वाले 11 को होने वाले मैच को एक दिन पहले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नहीं लेना होगा कोई टिकट
स्पोर्ट्स कॉलेज में पहली बार खेले जाने वाले हॉकी मैच का लुत्फ उठाने के लिए किसी प्रकार का कोई टिकट नहीं लेना होगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से वहां 2000 लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। वहीं 400 सीट वीआईपी के लिए अलग से लगाई जाएगी।

---
कोट
हॉकी इंडिया ने चार मैचों की शृंखला में बदलाव किया है। उसके अंतर्गत अब गोरखपुर में फ्रांस ए और इंडिया ए के बीच होने वाला हॉकी टेस्ट मैच 10 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं लखनऊ में 9 फरवरी को होने मैच अब 12 फरवरी को होगा।
- धीरज सिंह हरीश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यूपी हॉकी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed