{"_id":"5c51f8c4bdec227d9070bb4b","slug":"201548875972-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स गोरखपुर : शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार सात और आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स गोरखपुर : शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार सात और आठ को
Thu, 31 Jan 2019 12:56 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
एम्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर एम्स में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू सात व आठ फरवरी को होगा। बुधवार को जारी सूचना में बताया गया कि सभी पदों के लिए लखनऊ पीजीआई के एकेडमिक ब्लॉक में इंटरव्यू होगा। आवेदकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच छह फरवरी को होगी। शासन फरवरी के अंत तक गोरखपुर एम्स की ओपीडी शुरू करना चाह रहा है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोधपुर स्थित एम्स के जरिए दिसंबर के अंतिम हफ्ते में 11 विभागों के लिए रिक्तियां निकालीं थीं ।
जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, नेत्र रोग, गायनी, चर्मरोग, ईएनटी, बालरोग, मेडिसिन, मानसिक रोग, रेडियोडायग्नोसिस और दंत रोग विभाग के शिक्षकों के 34 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें प्रोफेसर के छह, एडिशनल प्रोफेसर के छह, एसोसिएट प्रोफेसर के 11 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 11 पदों हैं । कॉलेज प्रशासन के मुताबिक एम्स में रेडियोडायग्नोसिस को छोड़कर 10 विभागों की ओपीडी संचालित होनी है। एम्स के निर्माण, ओपीडी संचालन, नियुक्ति के लिए जोधपुर एम्स के निदेशक डॉ. संजीव मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी है। एम्स जोधपुर में गोरखपुर एम्स का स्पेशल सेल बना है।