{"_id":"5c02e899bdec22419f5c2322","slug":"201543694489-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी, बीएसएफ का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी, बीएसएफ का जीत से आगाज
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खेल मंत्री चेतन चौहान।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन एसएसबी और बीएसएफ की टीमों ने जीत से आगाज किया। एसएसबी ने मध्यप्रदेश और बीएसएफ ने बीएसएनएल की टीम को हराकर अगले चरण में जगह बनाई।
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री चेतन चौहान और निदेशक आरपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच सीआरपीएफ (43 अंक) और हरियाणा (39 अंक ) के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सीआरपीएफ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

बढ़िया प्रदर्शन पर सराहा
खेल मंत्री चेतन चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पीठ प्रशंसा के साथ ही उन्हें नकद पुरस्कार भी दिया। मंत्री ने कहा कि अच्छे खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। सभी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर विधायक चौरीचौरा संगीता यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, धीरज सिंह हरीश, राजेश सिंह, सुशील यादव, प्रवीन यादव, प्रवीन कुमार, सुरेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन